इस्लामी गणतंत्र ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव और मुख्य परमाणु वार्ताकार सईद जलीली गुट पांच धन एक के साथ प्रस्तावित वार्ता हेतु मास्को पहुंच गये हैं। मुख्य परमाणु वार्ताकार सईद जलीली मास्को में १८ और १९ जून को आयोजित होने वाली वार्ता में भाग लेने के लिए एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल के साथ मास्को पहुंचे हैं। गुट पांच धन एक के साथ वार्ता के अवसर सईद जलीली ने स्पष्ट किया है कि यूरेनियम के संवर्धन सहित परमाणु तकनीक रखने के ईरान के अधिकार को औपचारिकता प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेहरान को आशा है कि शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक से संपन्न होने के उसके अधिकार का सम्मान किया जाएगा क्योंकि परमाणु अप्रसार संधि एनपीटी में देशों के इस अधिकार का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। याद रहे ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य परमाणु वार्ता १८ और १९ जून को मास्को में आयोजित हो रही है। गुट पांच धन में एक में सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य चीन, रूस, अमरीका, फ्रांस, ब्रिटेन तथा जर्मनी शामिल हैं।............166
16 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 322945
इस्लामी गणतंत्र ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव और मुख्य परमाणु वार्ताकार सईद जलीली गुट पांच धन एक के साथ प्रस्तावित वार्ता हेतु मास्को पहुंच गये हैं....................